मोहाली। जिले में शुक्रवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि 19 लोग तंदुरुस्त हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 रह गई है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें, ताकि कोरोना से मात दी जा सके। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली से छह, घडुआं से एक, डेराबस्सी से एक और मोहाली के नौ मरीज शामिल हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 95602 लोगों संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 94390 लोग ठीक हो गए हैं। जबकि 1148 लोगों की मौत हो चुकी है।