फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला के खाते से निकाले 1.67 लाख रुपये, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी के लोहार मोहल्ले का मामला, मोबाइल पर संदेश आने के बाद ठगी का पता चला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। डेराबस्सी के लोहार मोहल्ले में रहने वाली एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई है। अज्ञात आरोपियों ने उसके बैंक खाते से 1 लाख 67 हजार 496 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आने के बाद महिला को इस ठगी का पता चला। पीड़िता दीपा देवी ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते में कुल 2 लाख 50 हजार रुपये जमा थे। अचानक उनके मोबाइल फोन पर खाते से पैसे कटने के संदेश आने लगे। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर अपने खाते की जांच करवाई। जांच में पता चला कि उनके खाते से 1 लाख 67 हजार 496 रुपये निकाले जा चुके हैं। दीपा देवी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर यह रकम निकाली है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर गुरसिमरन वीर सिंह ने बताया कि साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किस तरीके से निकाली गई। इस ठगी में कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें