मोहाली। फेज-10 में एक इमिग्रेशन कंपनी संचालकों ने कनाडा भेजने के नाम पर तीन लोगों से 16.64 लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह बाठ और हरदीप सिंह इंग्लिश गुरु इमिग्रेशन फेज-10 के रूप में हुई है। फेज-11 पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता तरलोक सिंह वासी मोहन नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ने पुलिस को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर इंग्लिश गुरु इमीग्रेशन दफ्तर का विज्ञापन देखा, जिन्हें फोन करके अपने लड़के को स्टडी वीजा से कनाडा भेजने की बात की। उन्होंने उसे आगे की बात करने के लिए फेज-10 दफ्तर में बुलाया और बेटे को कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपये का खर्च बताया। उसने उन्हें 11.14 लाख रुपये दे दिए और आरोपियों ने उसके लड़के को फर्जी ऑफर लेटर देकर उसका कनाडा का वीजा नहीं लगवाया। इसके बाद जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने ढाई लाख वापस कर दिए। वहीं, अब आरोपी उसका फोन भी नहीं उठा रहे हैं और उसकी बाकी की रकम 8.64 लाख रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
साथ ही उसे अब पता चला है कि अविशक वासी गांव खुशीपुर जिला गुरदासपुर से ढाई लाख और बलविंदर सिंह वासी गांव बलाणा जिला अंबाला से साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी की है।