फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 परिवारों को विधायक ने सुबह बनाया अकाली, शाम को फिर बन गए कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों द्वारा पाले बदलना आम बात है, परंतु बुधवार को दो बड़े दलों के बीच शुरू हुई राजनीति शाम होते-होते एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप में तबदील हो गई। हुआ यूं कि बुधवार सुबह विधायक एनके शर्मा ने कांग्रेस के 7 परिवारों को अकाली दल में शामिल करने का दावा करते हुए प्रेस बयान जारी किया। इस बयान के बारे में जैसे ही इन कांग्रेस के परिवारों को पता चला इन नेताओं ने फेसबुक पर वीडियो वायरल करके इसका खंडन किया और विधायक पर साजिश रचने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

विधायक एनके शर्मा बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव नाभा साहिब पहुंचे, यहां उन्होंने गांव के दलबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, रणजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, रणधीर सिंह, जय सिंह व एक अन्य परिवार को अकाली दल की सदस्यता ज्वाइन करवाते हुए सिरौपा पहनाया। शर्मा ने भरी सभा में बयान दिया कि कैप्टन सरकार की नीतियों से तंग आकर लोग कांग्रेस को अलविदा कहकर अकाली-भाजपा गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ वार्ड-19 से पार्षद गुरप्रीत कौर के पति जयपाल सिंह, गुरजीत सिंह, सुक्खी नाभा आदि नेता मौजूद थे।

झगड़े का समझौता कराने घर आए थे विधायक
कांग्रेस नेता गुरदर्शन सिंह ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि बुधवार को जो घटनाक्रम हुआ, उसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2017 के समय वह आम आदमी पार्टी के वर्कर थे। उस दौरान अकाली नेताओं के साथ उनका झगड़ा हो गया, जिसको लेकर मामला पुलिस थाने में विचाराधीन है। 2018 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की नीतियों से खुश होकर हम सातों परिवारों के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष दीपेंद्र ढिल्लों के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। गुरदर्शन ने बताया कि अकाली नेताओं से चल रहे झगड़े का समझौता करवाने के लिए विधायक द्वारा बातचीत शुरू की गई, जिसके चलते एनके शर्मा बुधवार को उनके घर आ पहुंचे। यहां उन्होंने मध्यस्ता करते हुए पुराने झगड़े को खत्म करवाने का आश्वासन दिया और सिरौपा पहनाकर खुशी प्रकट की। परंतु विधायक ने साजिश के तहत शाम को प्रेस बयान जारी कर दिया कि उन्होंने अकाली दल ज्वाइन कर लिया जोकि झूठ है।
विज्ञापन

कोट
बुधवार सुबह मैं उक्त नेताओं के घर जाकर मिला और उनके साथ चाय पी। उक्त नेताओं ने खुद अकाली दल की सदस्यता ज्वाइन की। पता नहीं अब ये नेता वीडियो क्यों जारी कर रहे हैं।
-एनके शर्मा, अध्यक्ष, अकाली-भाजपा, जिला मोहाली।
कोट
कांग्रेस वर्कर पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं, जिसका सुबूत विधायक को बुधवार को ही मिल गया। ऐसे हथकंडे अपनाकर विधायक लोगों में भ्रम पैदा करना चाहते हैं, लेकिन उनकी चाल चलने वाली नहीं।
विज्ञापन

-दीपेंद्र ढिल्लों, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस मोहाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें