मोहाली। गांव मटौर की मार्केट स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सोमवार रात आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि दुुकानदार का कहना है कि जब तक आग बुझी, तब तक दुकान जल चुकी थी। दुकान के मालिक विकास रावत ने बताया कि गत रात साढ़े 11 बजे के करीब पड़ोसी दुकानदारों का फोन आया कि उसकी दुकान में धुआं निकल रहा है। जब तक वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर पड़ा सारा सामान जल कर राख हो चुका था। सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई जिस दौरान फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई लेकिन सामान जल चुका था। रावत ने बताया कि दुकान में उसका इलेक्ट्रॉनिक सामान की रिपेयर व पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद बेच वाला सामान भी पड़ा हुआ था। इस आग में उसका करीब ढाई लाख रुपये का सामान जल चुका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।