फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लोमाजरा में कबड्डी कप 6 से
विज्ञापन

मंत्री बलबीर सिद्धू ने किया पोस्टर रिलीज
विजेता टीम को मिलेगा 1.50 लाख का नकद इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गांव बल्लोमाजरा में बाबा जानकी दास स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 6 और 7 फरवरी को कबड्डी कप का आयोजन करवाया जाएगा। क्लब की ओर से तैयार कबड्डी कप का पोस्टर पंजाब के पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर रिलीज किया। सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ‘मिशन तंदरुस्त पंजाब’ के अंतर्गत खेलों को प्रफुल्लित करने के लिए वचनबद्ध है। नौजवानों को खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्लब के प्रधान करनवीर सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को एक गांव ओपन के मैच होंगे और 7 फरवरी को नॉर्थ इंडिया की 8 कबड्डी अकादमियों के मैच आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विजेता टीम को 1.50 लाख का नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन लोकगायक बब्बू मान की तरफ से खुला अखाड़ा भी लगाया जाएगा। इस मौके पर मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, क्लब के तरनजीत सिंह घोलू, जस्सी सरपंच, सतविंदर सिंह, तरनजीत सिंह कूनर, सुरजीत सिंह बासी, जगह बासी, कुलविंदर सिंह पीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें