फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू का आकड़ा पहुंचा 74

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 74
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। जीरकपुर में डेंगू के पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें ढकोली की दशमेश इनक्लेव, कामधेनु सोसाइटी, बलटाना शामिल है। इन्हें मिलाकर शहरी क्षेत्र में डेंगू का आंकड़ा 74 पहुंच गया है। वहीं डेंगू से एक नाबालिग बच्ची की मौत भी हो चुकी है। जहां से मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहां एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है, साथ हीं लोगों के घरों के वाटर कूलर, पानी की टंकियां व कंटेनरों की जांच की जा रही है। हेल्थ इंस्पेक्टर सुखविंदर ने बताया कि एक सप्ताह से ज्यादा पानी एकत्रित न होने दें। एक सप्ताह से ज्यादा एक जगह पर पानी एकत्रित होने से डेंगू के लारवा पानी में पनपते हैं। वहीं दशमेश इनक्लेव में 16 घरों में डेंगूू के लारवा मिले हैं।
विज्ञापन


जीरकपुर में अधिकतर शोरूमों और मकानों की पानी की टंकियां खुलीं
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके जीरकपुर के शोरूमों और घरों की अधिकतर पानी की टंकियां खुली पड़ी हैं। बता दें कि डेंगू के लारवा साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए एक सप्ताह से ज्यादा पानी एकत्रित नहीं होने दें। डेंगू में सबसे ज्यादा चिंता का विषय रक्त में प्लेटलेट्स का कम होना है।
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण
- सर्दी लगकर तेज बुखार आना।
- सिरदर्द होना।
- आंखों में दर्द होना।
- उल्टी आना।
- शरीर, जोड़ों व पेट में दर्द होना।
- शरीर में सूजन होना।
- त्वचा पर लाल निशान आ जाना।
- सांस लेने में तकलीफ होना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें