फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में ज्ञान अंजन नामक लाइब्रेरी स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में खुली ज्ञान अंजन लाइब्रेरी
विज्ञापन

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में बच्चों की पढ़ाई के लिए ज्ञान अंजन नामक लाइब्रेरी स्थापित की गई है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हाउसिंग एवं शहरी विकास विनी महाजन ने किया। इस दौरान उनके साथ डीसी गुरप्रीत कौर सपरा और एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल भी मौजूद थे।
विनी महाजन ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा साधन है, जो किसी व्यक्ति के जीवन में बदलाव ला सकता है। सभी के लिए शिक्षा यह राज्य सरकार की हमेशा से ही पहल रही है। उन्होंने इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों से रूबरू हुईं और किताबें भी बांटीं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ज्ञान अंजन में मेहनत से पढ़ाई करके अपना भविष्य संवार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने बताया कि स्कूली बच्चे अपने स्कूली समय के बाद इस लाइब्रेरी में आकर पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने इस मौके विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने सुझाव और सिफारिश भेजने को भी कहा। इस मौके विनी महाजन ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में चल रहे फर्द केंद्र और जैविक खेती के बिक्री केंद्र का भी दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें