विधायक बलवीर सिद्धू ने बंाटे फल
कुराली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विधायक बलवीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन को समर्पित एक समागम प्रभ आसरा में कराया गया। इस दौरान विधायक ने प्रभ आसरा में लावारिस प्राणियों को फल वितरित किए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने देश और समाज के लिए हमेशा आगे होकर काम किया। देश को उन्नति के मार्ग पर लाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर उनके साथ हरकेश चंद मछलीकला, गुरचरण सिंह भंवरा, एचएस ढिल्लो और सतपाल सिंह भी मौजूद थे।