डेराबस्सी। डेराबस्सी के मुख्य बाजार के पास घंटी समोसे वाले के यहां रहने वाला 16 वर्षीय सत्याम पांडे पुत्र अजय पांडे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। एएसआई निर्भय सिंह के अनुसार, अजय पांडे ने शिकायत दी कि उनका बेटा 22 अक्तूबर को घर से बिना बताए चला गया और वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किशोर को अवैध रूप से हिरासत में रखा हो सकता है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।