फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: दाखिले और निवेश के नाम पर ठगे 16 लाख रुपये, पीड़ित बोली-महंगी गाड़ियों में आते थे, लगता नहीं था...

Sat, 21 Oct 2023 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

पीड़ित महिला ने बताया कि वह डेराबस्सी में सैलून चलाती है। जब आरोपी अर्पना संगोत्रा (मिसेज चंडीगढ़ रह चुकी है) उससे मिली तो उसने अपने पति का नाम ईएस जोसफ बताया था। इतना ही नहीं, उसने खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का वकील बताया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के एक नामी स्कूल में दाखिले के नाम पर डेराबस्सी की महिला से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। इतना ही नहीं, इसके बाद खुद की एयरक्राफ्ट कंपनी बताकर निवेश कर मुनाफे का लालच देकर पैसे भी निवेश करवा लिए। आरोपियों ने दाखिले और निवेश के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी की है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला रीना सिंह वासी डेराबस्सी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसके बाद अब सोहाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अर्पना संगोत्रा और उसके पति संजय सिंह (फर्जी नाम ईएस जोसफ) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: Punjab: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे अमृतसर, पीली पगड़ी पहन स्वर्ण मंदिर में हुए नतमस्तक
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि वह डेराबस्सी में सैलून चलाती है। जब आरोपी अर्पना संगोत्रा (मिसेज चंडीगढ़ रह चुकी है) उससे मिली तो उसने अपने पति का नाम ईएस जोसफ बताया था। इतना ही नहीं, उसने खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का वकील बताया था। उसने कहा था कि उसके पति सेक्टर-26 स्थित एक नामी स्कूल में उसके बच्चे का दाखिला करवा देंगे। इस पर स्कूल को डोनेशन के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए लेकिन दाखिला नहीं करवाया और आनाकानी करने लगे। दोनों पति-पत्नी उसके सैलून पर काम करवाने आते थे। 

यह भी पढ़ें: Chandigarh: चंडीगढ़ में कनाडा काउंसलेट कार्यालय में वीजा सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद, अब जाना पड़ेगा हाईकमीशन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी खुद की एक एयरक्राफ्ट कंपनी है। इसमें पैसा लगाने पर उन्हें 24 प्रतिशत ब्याज के साथ रिटर्न मिलेगा। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने साढ़े दस लाख रुपये उनको कंपनी में निवेश करने के लिए विभिन्न तारीखों को दे दिए।

आरोपी की महंगी गाड़ियां देख आई झांसे में
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी जब भी उनके सैलून में आते थे तो उनके पास महंगी गाड़ियां होती थीं। उन गाड़ियों को देखकर लगता ही नहीं था कि यह ठगी कर सकते हैं। वे ऐसे ही कई लोगों को झांसा दे चुके हैं। इतना ही नहीं, उन पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी के कई केस दर्ज हैं जिनमें संजय सिंह अभी जेल में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें