फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित हरविंदर पाल सिंह निवासी अनंता लाइफस्टाइल जीरकपुर ने इस संबंध में एसएसपी मोहाली हरमन दीप सिंह हंस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि उसका बेटा गगनदीप सिंह पांच साल से कनाडा में पढ़ाई कर रहा है। अक्टूबर 2020 में उसकी मुलाकात प्रितपाल सिंह निवासी सेक्टर-40सी चंडीगढ़ से हुई। प्रितपाल ने अपने साथी अमित कुमार निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के माध्यम से गगनदीप को कनाडा में अच्छी कंपनी में सेट कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने खुद को विदेश में मजबूत पहुंच वाला बताकर पहले भी कई युवकों को बाहर भेजने का दावा किया। पीड़ित के मुताबिक, विश्वास में लेकर आरोपियों ने अलग-अलग तारीख में करीब नौ लाख रुपये बैंक खातों में और सात लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद एक कंपनी का नियुक्ति पत्र भी भेजा। रकम लेने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगे और फोन उठाना भी बंद कर दिया है। न तो गगनदीप को नौकरी दिलाई और न ही रकम लौटाई। हरविंदर पाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में पहले भी उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी मोहाली ने मामले की जांच के आदेश एएसपी जीरकपुर को दिए। पुलिस ने जांच के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें