कुराली। गांव बरौली के बाबा धन-धन दीप सिंह जी स्पोर्ट्स क्लब और वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित 15वें क्रिकेट कप का पोस्टर यूथ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी गुरप्रताप सिंह पडियाला ने जारी किया। यह टूर्नामेंट 23 और 24 नवंबर को खेला जाएगा। इसमें क्षेत्र की नामवर टीमें भाग हिस्सा लेकर दमखम दिखाएंगी। जिसमें विजेता और उप-विजेता टीमों को नकद राशि का इनाम के अलावा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस संबंधी क्लब के हर्षविंदर सिंह और प्रधान परविन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस क्रिकेट कप का पोस्टर जारी करते हुए गुरप्रताप सिंह पडियाला ने क्लब के यत्नों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखने के लिए खेलों के साथ जोड़ना आज के समय की जरूरत है। इस अवसर पर वाइस प्रधान विक्रमजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह, दलजीत सिंह, हरिन्द्र सिंह, कुलविन्द्र सिंह, अभि, रिंका, जस्सा, बबलू और हरप्रीत सिंह उपस्थित थे।