फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज के अलावा बनेगा दो सौ बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में खस्ताहाल चल रही सेहत सुविधाओं में जल्दी ही नई जान डाली जाएगी। इसको लेकर सरकार का थिंक टैंक प्लानिंग से जुट है। इसी कड़ी में जहां जिले की सभी डिस्पेंसरियों को सुधारा जाएगा वहीं, आने वाले समय में एयरपोर्ट रोड की साइड दो सौ बिस्तरों का नया अस्पताल बनाया जाएगा ताकि वहां के लोगों को इलाज के लिए धक्के न खाने पड़े। यह दावा विधायक एवं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने किया।
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने कहा कि जल्दी ही इलाके में मेडिकल कॉलेज के साथ ही एक बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। इस बात को भी यकीनी बनाया जाएगा कि मरीज की हालत जितनी भी गंभीर हो उसका इलाज वहीं पर किया जाएगा। साथ ही किसी भी मरीज को चंडीगढ़ के अस्पतालों में रेफर नहीं किया जाएगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बनाई गई डिस्पेंसरियां भी अपग्रेड की जाएंगी। इनमें मौजूदा डॉक्टरों के अलावा अलग-अलग विषयों के माहिर डॉक्टर हफ्ते में एक दिन मरीजों को चेक करेंगे। लोगों को लैब टेस्ट आदि करवाने में दिक्कत न आए ऐसे में डिस्पेंसरियों में लैब टेस्ट का प्रबंध भी किया जाएगा। साथ ही मरीजों को दवाएं दी जाएंगी।
गौरतलब है कि बलबीर सिंह सिद्धू सेहत मंत्री होने के साथ ही मोहाली के विधायक भी हैं। उन्हें मोहाली की स्थिति अच्छी तरह पता है। मोहाली में सेहत सुविधाएं उच्च स्तर की हों, इसके लिए जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने विभिन्न इलाकों का दौरा करके स्थिति का जायजा भी लिया है। साथ ही मोहाली समेत पूरे पंजाब के लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं देने का वायदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें