फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-खरड़ हाईवे का काम पकड़ेगा रफ्तार, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के निर्माण में अब तेजी आएगी। लंबी अटकलों के बाद मंगलवार को एक्वायर की गई जमीनों पर मौजूद 55 स्ट्रक्चरों पर पीला पंजा चला। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मंगलवार से उन इमारतों और स्ट्रक्टर को हटाने के लिए ड्राइव शुरू कर दी जिन्हें एक्वायर हुई जमीन की अदायगी हो चुकी है। इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद पंजाब और हिमाचल के बड़े हिस्से से चंडीगढ़ पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने मंगलवार से स्ट्रक्चर हटाने की ड्राइव शुरू कर दी। इससे पहले नोटिस दे लोगों को खुद ही स्ट्रक्चर हटाने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी जो स्ट्रक्चर नहीं हटाए गए उन पर मंगलवार को पीला पंजा चला। एनएचएआई ने पिछले हफ्ते बुधवार से इस ड्राइव को शुरू करना था, लेकिन लोगों को खुद ही स्ट्रक्चर हटाने के लिए थोड़ा और समय मिल गया था। इसके बाद आज मंगलवार को जिला प्रशासन व पुलिस के साथ मिलकर एनएचएआई ने स्ट्रक्चर हटाने की ड्राइव शुरू कर दी।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर केएल सचदेवा ने बताया कि लोगों को स्ट्रक्चर हटाने के लिए पूरा समय दिया गया। इसके बाद भी जो स्ट्रक्चर नहीं हटाए गए उन्हें हटाने के लिए ड्राइव मंगलवार से शुरू कर दी गई है। यह ड्राइव 6 दिनों तक चलेगी। मंगलवार को 55 स्ट्रक्चर हटाए गए। एक्वायर जमीन पर कुल 300 स्ट्रक्चर थे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस काम को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने में इलाके के लोग मदद करें। मोहाली के एसडीएम जगदीप सिंह सहगल जो कि जमीन अधिग्रहण अधिकारी भी हैं ने बताया कि नेशनल हाईवे अथारिटी ने जमीन मालिकों को साठ दिनों में जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिए गए थे। जो पिछले मंगलवार को पूरी हो गई। ड्राइव के दौरान नेशनल हाईवे अथारिटी को पूरा सहयोग दिया जाएगा। आखिर के चार महीनों में जिला प्रशासन ने 28 करोड़ रुपये करीब पांच सौ लोगों में वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें