फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में बिजली संकट का सामना कर रहे लोग उतरे सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से बिजली संकट का सामना कर रहे लोग उतरे सड़क पर
विज्ञापन

बलौंगी में बिजली का संकट गहराया
विभाग के अधिकारियों व मुलाजिमों ने मौके पर पहुंचकर लाइन की मरम्मत की
लोगों का आरोप, होटलों के कनेक्शन की वजह से गुल हो रही उनकी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। बलौंगी में बिजली का संकट गहरा गया है। लोगों को घंटों बिना बिजली के गुजारने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं इससे पानी की सप्लाई से लेकर अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं। चार दिन से लोग बिजली की समस्या झेल रहे हैं। इसी मामले को लेकर सोमवार को बलौंगी की एकता कॉलोनी के वार्ड नंबर नौ में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर धरना दिया।
इस मौके पर कॉलोनी के पंच विजय पाठक ने बताया कि इलाके में चार दिन से बिजली की समस्या चल रही है। इस चक्कर में वाटर सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में गैर कानूनी तरीके से बने होटलों के चक्कर में यह समस्या बनी हुई है। होटलों के भारी लोड के चलते इलाके की बिजली जवाब दे जाती है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में 50 एमएम की वायर लगी हुई है। इलाके में बने होटलों की वजह से यह लोड सह नहीं पाती है, जिसके बाद लाइट गुल हो जाती है। लोगों का विरोध देखकर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही मौके पर ही लाइन की मरम्मत की गई। उन्होंने इलाके के लोगों को भरोसा दिया कि आने वाले एक दो दिन में यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। हालांकि जब लाइन की मरम्मत के बाद उसे चालू किया गया तो उसमें दोबारा आग लग गई। इसके बाद इलाके के लोगों ने दोबारा से प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इलाके में 98 एमएम की तार डाल दी जाएगी। जिसके बाद कॉलोनी में यह समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं, पंच विजय पाठ ने कहा कि इस मामले में प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मिलेगी। इस मौके पर अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह, मनजीत सिंह कांग्रेस प्रधान, कुलदीप सिंह बिट्टू, कांता रानी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें