फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना कालोनी में अवैध निर्माण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। आशियाना कालोनी के निवासियों कालोनी में कुछ प्लाट धारकों पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लिखित शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को देते हुए अवैध निर्माण को रोकने व निर्माण नियमों के मुताबिक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कालोनी के हरविंद्र सिंह, विक्रमजीत सिंह, देश राज, सरबजीत कौर सेखों, कुलबीर सिंह, अनुराग, एचएस कोहली, एडवोकेट जसपाल दप्पर सहित अन्य ने बताया कि मुबारिकपुर रोड पर डीएवी स्कूल के पीछे उनकी कालोनी स्थित है। कुछ दिन से यहां कुछ प्लाट मालिक कालोनी के मंजूरशुदा प्लान के उल्ट अवैध निर्माण कर रहे हैं। यहां कालोनाइजर की ओर से 287, 256, 225, 228 और 186 गज के प्लाट काटे गए थे। इसके अलावा यहां निर्माण करने के लिए तय नियमों के मुताबिक वाहनों के खड़े करने के लिए पार्किंग व अन्य कार्यों के लिए पर्याप्त जगह छोड़ना लाजिमी है। कुछ प्लाट धारक नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण कर रहे हैं। कालोनी वासियों ने इसकी शिकायत एसडीएम डेराबस्सी, नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी को देकर मांग की है कि अवैध निर्माण को बंद करवाया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्लाट धारक एक प्लाट को चार हिस्सों में बांट कर नाजायज तौर पर चार मकान बनाकर अवैध निर्माण कर रहे हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर काउंसिल के ईओ सुखजिंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि कालोनी वासियों की शिकायत मिलने के बाद में अवैध निर्माण करने वाले प्लाट धारकों को नोटिस जारी कर नियमों के मुताबिक निर्माण करने की हिदायत दी है। यदि नियमों के मुताबिक निर्माण न किया गया तो बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें