फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों ने संभाली रोज गार्डन का साफ बनाने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी1 में स्थित रोज गार्डन में अब गंदगी नहीं दिखेगी। गार्डन को साफ सुथरा बनाने की जिम्मेदारी अब शहर के बुजुर्गों ने संभाल ली है। शनिवार को सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने 50 हजार रुपये की लागत से 20 कूड़ेदान तैयार करवाकर गार्डन में लगवाए हैं। वहीं, लोगों से अपील की है कि वह जब भी गार्डन में आकर कुछ खाते-पीते हैं तो उसके बाद गंदगी को कूड़ेदानों में ही डालें, ताकि गार्डन को सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन

रोज गार्डन में स्थापित किए गए कूूड़ेदानों का पार्षद हरमनप्रीत सिंह ने शुभारंभ करवाया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि आसपास सफाई रखें। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि भारत को साफ सुथरा शहर बनाया जाए। ऐसे में लोग इस बात को यकीनी बनाएं। एसोसिएशन के प्रधान प्रिंसिपल एस चौधरी ने हरमनप्रीत सिंह का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के मेंबर हर हफ्ते रोज गार्डन की सफाई करते हैं। आज भी सफाई की गई है। उन्होंने कहा कि कूड़ेदान एसोसिएशन ने खरीदे हैं, जबकि इसका काम नगर निगम की तरफ से लगाया गया है। इस मौके पर सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के बीए वधवा, गुरमीत सिंह गिल, परमवीर सलवान, बीएस खत्री, एचएस सचदेवा, केपी आनंद, पलवदिंर सिंह ढिल्लों, आरएस आनंद, सुदर्शन भंडारी, कुलजीत कौर व रीटा वालिया हाजिर थे।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि मोहाली में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के लोग काफी सक्रिय हैं। फेज-9 में संस्था ने ओपन लाइब्रेरी बनाई है, जिसका कोई भी फायदा उठा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें