फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुरः शराब पीकर ड्राइव करने से पहले अब सौ बार सोंचें, वरना परेशानी झेलेंगे और नुकसान उठाएंगे

Fri, 28 Jun 2019 12:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं। यातायात पुलिस इन पर शिकंजा कसने के लिए शहर की सीमाओं पर ड्रंकन एंड ड्राइव के नाके लगाने जा रही है। यह कदम पिछले कुछ समय में आधी रात को होने वाले सड़क हादसों को देखकर उठाया गया है।
विज्ञापन


शहर की विभिन्न सीमाओं, जिनमें चंडीगढ़-जीरकपुर, जीरकपुर-पंचकूला, जीरकपुर-अंबाला, जीकरपुर-बनूड़ वाले प्वाइंट्स पर रात 10 बजे के बाद यातायात पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। पुलिस की यह टीम शहर के अंदर दाखिल होने से पहले वाहन चालकों की जांच करेगी। अगर कोई चालक शराब पीकर ड्राइव करता मिला तो उसका चालान काटा जाएगा और भविष्य के लिए चेतावनी दी जाएगी। इस दौरान शहर की सीमाओं पर जूनियर पुलिस अधिकारियों के साथ सीनियर अधिकारी भी तैनात रहेंगे, ताकि अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

आखिर क्यों पड़ी जरूरत ड्रंकन एंड ड्राइव नाकों की
चंडीगढ़ की यातायात पुलिस द्वारा शहर की सीमाओं पर ड्रंकन एंड ड्राइव के नाके लगाए जाते हैं, परंतु उनको क्रॉस करने के बाद वाहन चालक अकसर जीरकपुर सीमा में दाखिल होते ही शराब का सेवन करने लगते हैं। अधिकतर वाहन चालक शराब पीने के लिए अपने व्हीकल का सहारा लेते हैं, जिसके बाद नशे में धुत्त होकर दूसरे वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बनते हैं। पिछले दिनों में एक दंपती अपनी कार में सवार होकर देर रात घर जा रहा था, जिसको एक नशेड़ी कार चालक ने गलत दिशा से आते हुए टक्कर मार दी थी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था।
विज्ञापन


पिछले कई दिन से देर रात को हादसों में वृद्धि हुई है, जिसकी जांच के बाद सामने आया है कि अधिकतर हादसे शराब पीकर गलत ड्राइव करने वालों की वजह से हुए हैं। इसलिए शहर की सीमाओं पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा, जो शहर में दाखिल और बाहर निकलने वाले वाहन चालकों का ड्रंकन एंड ड्राइव टेस्ट करके आगामी कार्रवाई को अंजाम देंगे।
विज्ञापन

- सरबजीत सिंह, इंचार्ज, यातायात पुलिस जीरकपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें