फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशों को खत्म करने के लिए अब पंचायतें बनेंगी मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव स्तर पर नशों की रोकथाम के लिए सरकार ने रणनीति के साथ काम शुरू कर दिया है। इसके तहत पंचायती संस्थाओं के कर्मचारियों को दो दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह जानकारी डीसी गिरीश दियालन ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि सबडिवीजनों की तरफ से नशों की रोकथाम के लिए मास्टर ट्रेनर्स को चंडीगढ़ में ट्रेनिंग दी गई है। अब मास्टर ट्रेनर नशों की रोकथाम के लिए पंचायती संस्थाओं के कर्मचारियों को 27 व 28 जून को जिला परिषद बिल्डिंग नजदीक दारा स्टूडियो में ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने एसडीएम मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी को अपने सबडिवीजनों के मास्टर ट्रेनरों को नशों की रोकथाम के लिए पंचायत संस्थाओं के कर्मचारियों को दो दिन की ट्रेनिंग देने के लिए कहा। डीडीपीओ को कहा गया कि पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित कर्मचारियों को ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए तैयार किया जाए। एसटीएफ के साथ तालमेल करके प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें