फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में 8 दिन हो रही दूषित पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। कुमाउं कॉलोनी वार्ड एक में आठ दिन से दूषित पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि एक तो इलाके में लो प्रेशर की समस्या पहले से है, अब दूषित पानी की सप्लाई से बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने बताया कि वह कई बार जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। जबकि भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

अतुल अरोड़ा, जगदीश जोशी, अजय कुमार, अरुण कुमार, कश्मीरा सिंह, बीसी पांडे, कीरतु सिंह समेत अन्य लोगों ने कहा कि पानी की कमी के कारण घरों में महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना महंगे दाम पर पानी के टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। कई बार तो पानी के टैंकर के लिए घंटों इंतजार तक करना पड़ता है। पानी के टैंकर रात को देरी से आते हैं तो उस समय पूरे घर के सदस्य लाइन लगाकर पानी के टैंकर से पानी भरते हैं।
अतुल, जगदीश ने बताया कि घरों में सप्लाई हो रहे दूषित पानी को लेकर वह जल सप्लाई विभाग कार्यालय में जेई को बोतल में पानी भरकर दिखाने के लिए ले गए। इसके बावजूद अभी तक विभाग की तरफ से मौके पर कोई मुआयना करने कोई नहीं आया। लोगों ने बताया कि इस संबंधी अगर अधिकारियों की तरफ से जल्द उचित कदम न उठाए गए तो वह सीएम कार्यालय में इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


कोई बीमारी की चपेट में आया तो प्रशासन की होगी जिम्मेदारी
50 से 60 घरों में दूषित पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। पानी की सप्लाई के समय अचानक से दूषित पानी की सप्लाई शुरू हो जाती है, जिस कारण दूषित पानी पीने वाली टंकियों में चला जाता है और उसमें से बदबू आने लगती है। पानी की टंकियां साफ करने में काफी परेशानी आ रही है। लोगों ने कहा कि अगर दूषित पानी की वजह से किसी के स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ा तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें