फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मार्क फैड खोलेगा बूथ, पार्कों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की सोमवार को होने वाली मीटिंग में शहर से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनमें सबसे प्रमुख श्मशान घाट की लकड़ी की खरीद के लिए तय रकम में 25 फीसदी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव लाया शामिल है। इसके अलावा मार्क फैड को शहर के विभिन्न हिस्सों में बूथ खोलने के लिए जगह अलाट करने का प्रस्ताव भी मीटिंग में पेश किया जाएगा। मार्क फैड को सेक्टर-79-80 के चौक के नजदीक, सिटी पार्क सेक्टर-68, फेज-5 के सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास, फेज-9 के वाटर वर्क्स के नजदीक खुली जगह व फेज-8 पुडा भवन के नजदीक फोर्टिस अस्पताल के नजदीक पार्क में बूथ बनाने के लिए जगह अलाट करने मांग रखी है। वहीं, मीटिंग में सेनीटेशन शाखा के लिए बैक रो लोडर मशीन की खरीद करने के लिए प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन 30 किलोग्राम कूड़ा पैदा करने वाले संस्थानों को बल्क वेस्ट जनरेटर घोषित करना। अलग-अलग समागम में फायर टेंडर भेजने की फीस 25 हजार रुपये प्रति समागम व धार्मिक समागम के लिए 3 हजार रुपये प्रति घंटा करना शामिल है। इसी तरह पार्कों के रखरखाव को एसोसिएशनों को सौंपने, फेज-7 के पार्क नंबर 22 को स्पेशल पार्क घोषित करने, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और अधिकारियों को ओवर टाइम देने, सड़कों के किनारे लगे पौधों को ट्री गार्ड लगाने, सड़कों की मरम्मत करने, मैंगो पार्क, औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 का विकास व कर्मचारियों से जुड़े प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें