फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की चंडीगढ़-नई दिल्ली के बीच फ्लाइट जुलाई में दो दिन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट परिचालन संबंधी समस्याओं के चलते जुलाई में दो दिन के लिए रद्द कर दी गई है। एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक मामराज जिंदल ने बताया कि फ्लाइट संख्या 463 और 464, छह और नौ जुलाई को रद्द रहेंगी। यह फ्लाइट नई दिल्ली से दिन में 11:15 बजे उड़ान भरती है और चंडीगढ़ में 12:10 बजे लैंड करती है। वहीं यहां से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरती है और 1:55 बजे दिल्ली पहुंचती है। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि जिन यात्रियों ने इन फ्लाइटों में टिकट बुक कराया है, वह कैंसिलेशन के लिए एयर इंडिया के बुकिंग ऑफिस में 0172-2242201 और 2242202 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें