मोहाली। फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के सामने स्थित एमआईजी व एलआईजी फ्लैट्स में अब जहां चोरी की वारदातों पर लगाम लगेगी वहीं लोग रात को बिना चिंता से सो पाएंगे। इसके अलावा वहां लावारिस पशु भी आतंक नहीं मचा पाएंगे।
यह चीज हकीकत में बदलेगी वहां पर चारदीवारी होने से। इसका कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शुभारंभ करवाया है। इस मौके इलाके की पार्षद कुलविंदर कौर रंगी व नरपिंदर सिंह रंगी भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि यह काम जल्दी से जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
सोसाइटी के बाहर चारदीवारी बनाने पर पैंतीस लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर रंगी ने बताया कि चारदीवारी का काम दो महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं उठानी पड़ेगी। इस मौके कैबिनेट मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, गुरदीप सिंह, रणजीत कुमार बंटी, हरबंस लाल डोगरा, जगमोहन, डोगरा, जसवीर सिंह, मखन सिंह, अवतार सिंह, मोहन सिंह, रघबीर सिंह, महिंदर सिंह, दलजीत सिंह, कुलवंत कौर, सुदामा, तजिंदर कौर, संतोष कौर, जसवीर सिंह आदि हाजिर थे।