फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचर पार्क बदहाल, शरारती तत्वों ने तोड़ डाले बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना में शहरवासियों के सैर सपाटे और आराम के लिए बनाया गया नेचर पार्क बदहाल होता जा रहा है। यहां हरियाली की जगह जंगली पौधे उग आए हैं। चंडीगढ़ रोड पर स्थित बलटाना क्षेत्र में 2017 के चुनावी दौर में वन विभाग की जमीन पर नगर काउंसिल के सहयोग से 15 एकड़ में नेचर पार्क का निर्माण करवाया गया था, जिस पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आई थी। महज दो साल में रखरखाव के अभाव में पार्क में लोगों को बैठने के लिए बनाए गए हट के सीमेंटेड बेंच टूट गए हैं। चलने वाले ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हालत में हैं। वहीं पार्क के अंदर लगाए गए पौधे शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने के कारण झुलस गए हैं और पौधे पानी को तरस रहे हैं। पार्क के हालात ऐसे बन गए हैं कि यहां लोगों ने सुबह-शाम टहलना भी छोड़ दिया है, क्योंकि यह नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। शाम ढलते ही यहां यहां नशेड़ियों का जमघट लग जाता है। कोई कहीं बैठकर शराब पी रहा है, तो कोई धुआं उड़ा रहा है। इस पार्क में जहां-तहां शराब की बोतलें पड़ी देखी जा सकती हैं। पार्कों की रखरखाव के नाम पर नगर काउंसिल हर वर्ष लाखों रुपये के बजट को स्वीकृति देता है, लेकिन पार्कों की सही तरीके से देखरेख नहीं की जाती। पार्कों की बदहाली को लेकर नगर काउंसिल के अधिकारी भी लापरवाह हैं, जिसके चलते चौकीदार भी पार्क की देखरेख नहीं करते।
विज्ञापन

कोट्स
अभी हाल ही नगर काउंसिल की बजट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि इस नेचर पार्क की देखरेख अब जीरकपुर नगर काउंसिल खुद करेगी। इसके लिए वन विभाग से इसका टेकओवर की मांग नगर काउंसिल ने की है।
विज्ञापन

-कुलविंदर सोही, प्रधान, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें