फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल की मीटिंग में गूंजा मंत्री के फोन का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। नगर काउंसिल की मीटिंग काउंसिल दफ्तर में प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर में निकासी प्रबंधों, सफाई और शहर की खस्ता हालत सड़कों सहित ठप पडे़ सीवरेज के मामले को पार्षदों ने उठाया और निकासी प्रबंध ठीक करने की मांग रखी। वहीं, खोखा हटाने के मामले में कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का नाम लेकर किए फोन का मामला भी गरमाया। सीवरेज की सफाई करते समय सीवरमैन की हुई मौत के संबंध में उसके परिवार को 10 लाख की वित्तीय मदद देने व परिवार के मेंबर को नौकरी देने के लिए सरकारी हिदायतों और नियमों के अनुसार कार्रवाई करने व केस तैयार करके सरकार को भेजने के लिए सभी पार्षदों ने मंजूरी दी। इसी दौरान शहर में डाली सीवरेज लाइन को टेकओवर करने के लिए हाउस ने पास किया कि नगर काउंसिल सीवरेज को टेकओवर नहीं करेगी। गमाडा द्वारा पहले सीवरेज के अधूरे काम को पूरा करने तथा कमियों को दूर करने के बाद सीवरेज की गुणवत्ता को चेक किया जाए व इसको सीवरेज बोर्ड के सौंप दिया जाए।
विज्ञापन

पार्षद बहादुर सिंह ओके ने शहर के अस्पताल के पास रखे एक खोखे को कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का नाम लेकर उठाए जाने के मामले को उठाते हुए कहा कि काउंसिल द्वारा पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए मामले में कैबिनेट मंत्री का नाम लिया गया है। पार्षद परमजीत सिंह पम्मी ने गलत फोन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने मांग रखी। पार्षद ओके ने चंडीगढ़ रोड का निकासी का प्रबंध ठीक करने तथा बारिश के मौसम से पहले निकासी नाला बनाने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों, पडियाला बाईपास पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की मांग उठाई, जबकि पार्षद पम्मी ने बाथरूमों को लगे ताले खोलने व कैलाश धाम वाली सड़क की खस्ता हालत का मामला उठाया। पार्षद गौरव गुप्ता और विनीत कालिया ने शहर के मेन बाजार की हालत सुधारने, सफाई प्रबंध ठीक करने की मांग रखी। मीटिंग में कार्यसाधक अफसर गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह भ्योरा, वाइस प्रधान दविंद्र ठाकुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें