फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की मेन लाइन ठीक कर रहे ठेका कर्मचारी की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। बुधवार रात लगभग 12:30 बजे बिजली की मेन लाइन की रिपेयर कर रहे ठेका कर्मचारी इंद्रजीत सिंह निवासी रणजीत नगर खरड़ की करंट लगने से मौत हो गई। विरोध में वीरवार को पावरकॉम एंड ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन ने पंजाब सरकार तथा पावरकॉम मैनेजमेंट खरड़ सिटी के खिलाफ थाना सिटी खरड़ का घेराब करते हुए धरना दिया और जेई के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य प्रधान बलिहार सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारी इंद्रजीत सिंह की मौत के लिए जेई मलकीत सिंह जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जब यूनियन ने अधिकारियों को मांगपत्र दिए थे कि एचटी का काम ठेका कर्मचारियों से न लिया जाए, क्योंकि एचटी का काम वर्क आउट में नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ठेका कर्मचारी एचटी लाइनों का काम करने से मना करते हैं तो संबंधित जेई द्वारा उन्हें नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि जेई मलकीत सिंह तथा एसडीओ वचित्र सिंह ने इंद्रजीत सिंह को जबरदस्ती 11 हजार वोल्टेज की मेन लाइन का काम देकर उसे मौत के मुंह में धकेल दिया। उन्होंने कहा कि जेई ने इस दौरान बिजली सप्लाई भी बंद नहीं करवाई और ठेका कर्मचारी को लाइन की रिपेयर करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया जिस कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब इंद्रजीत को खंभे पर चढ़ाया, उस समय जेई ने शराब पी हुई थी। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन द्वारा संबंधित जेई के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज नहीं किया जाता और मृत कर्मचारी के लिए मुआवजे का उचित प्रबंध नहीं किया जाता, तब तक यूनियन संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक ठेका कर्मचारी इंद्रजीत सिंह का संस्कार नहीं किया जाएगा।

थाना सिटी तथा एसडीएम दफ्तर तक निकाला रोष मार्च
पावरकॉम एंड ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने पुलिस की ढीली कार्रवाई पर रोष प्रकट करते हुए थाना सिटी खरड़ से लेकर एसडीएम दफ्तर तक पुलिस प्रशासन व पावरकॉम मैनेजमेंट खरड़ सिटी के खिलाफ रोष मार्च निकाला और एसडीएम से मांग की कि मामले में तुरंत दखलअंदाजी करके ठेका कर्मचारियों को न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसएचओ
थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते हैं एसडीओ
पंजाब राज्य पावरकॉम कार्पोरेशन सिटी खरड़-वन के एसडीओ वचित्र सिंह ने कहा कि मेन लाइन की पावर सप्लाई को ऑफ किया गया था। इसमें जेई मलकीत सिंह का कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि लाइन में करंट कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है और इस संबंध में मुख्य बिजली इंस्पेक्टर पंजाब सरकार को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें