फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंजाब में मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाइयां, एक समान रेट होंगे तय

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेहत व परिवार भलाई मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी डॉक्टरों को जेनेरिक दवाइयां लिखने की हिदायत दी है, ताकि मरीजों को उचित दाम पर सही दवाइयां मिल पाएं। इतना ही नहीं राज्य के सभी अस्पतालों में 25 जून तक जन औषधि केंद्र शुरू किए जाएंगे, ताकि लोगों से हो रही लूट को बंद किया जा सके। फेज-6 स्थित पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन में वह अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। सिद्धू ने जब मीटिंग का एजेंडा अंग्रेजी भाषा में देखा तो वह भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को आगे से एजेंडा पंजाबी भाषा में तैयार करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि जिन दवाइयों का प्रयोग नशे के लिए हो सकता है, उक्त दवाई जब तक सरकारी अस्पताल में मिलती है तो उसके पत्ते का रंग बाजार में मिलने वाली दवाई के पत्ते से अलग होना चाहिए, ताकि पकड़े जाने पर पता लग सके कि यह दवाई सरकारी अस्पताल से तो नहीं आई। उन्होंने सप्लायरों से बातचीत की। सेहत मंत्री ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ते रेट पर सारा साल दवाइयां मिलने को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने आदेश दिया कि दवाइयों की कीमत पहला प्रदेश स्तर पर तय हो। इसके बाद जिलों में उसी कीमत पर दवाइयां खरीदी जाएंगी, ताकि किसी को अधिक कीमत न चुकानी पड़े। उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट का निपटारा सही तरीके से करने व आते खर्च में कटौती करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि बरसात के सीजन से पहले डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में पूरे प्रबंध किए जाएं। मीटिंग के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सेहत व परिवार भलाई विभाग सतीश चंद्रा, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन अमरदीप सिंह चीमा, एमडी अमित कुमार व सेहत मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें