मोहाली। चुनाव के बाद पहली बार जिले में बड़े स्तर पर एसएचओ से लेकर एएसआई लेवल के पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी ने 31 पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर उन्हें तुरंत नई जगह चार्ज लेने के निर्देश दिए हैं।
लालडू थाना इंचार्ज गुरचरण सिंह को जीरकपुर ट्रांसफर किया गया है, जबकि ढकोली थाना इंचार्ज दलवीर सिंह को नयागांव का चार्ज दिया गया है। इसी तरह जीरकपुर के थाना इंचार्ज गुरजीत सिंह को खरड़ का चार्ज दिया गया है। एसएचओ खरड़ भगवंत सिंह को कुराली, एसएचओ नयागांव गुरवंत सिंह को मुल्लांपुर भेजा गया है। वहीं एसएचओ मुल्लांपुर राजेश हसतीर को पुलिस लाइन भेजा गया है। मोहाली फेज-8 के एसएचओ गब्बर सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन से थानेदार महिमा सिंह को थाना हेडेसरा का चार्ज दिया गया है। हेडेसरा के थाना इंजार्च अमृतपाल सिंह को बलोंगी थाने का चार्ज सौंपा गया। स्पेशल ब्रांच में तैनात थानेदार सतिंदर सिंह को डेराबस्सी थाने का, थाना सिटी कुराली इंचार्ज संदीप कौर को ढकोली थाने का, थाना सदर खरड़ के असिस्टेंट इंचार्ज अमनदीप सिंह को इसी थाने का, सिक्योरिटी ब्रांच के इंचार्ज हिम्मत सिंह को थाना सदर कुराली का, मजात चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह को माजरी थाने का इंचार्ज बनाया गया है। वहीं माजरी थाने के इंचार्ज हरनेक सिंह को लालडू भेजा गया, एसएचओ बलौंगी योगेश कुमार को फेज-8 थाने का चार्ज दिया गया। थाना सिटी खरड़ इंचार्ज निधान सिंह को सन्नी एन्कलेव चौकी का चार्ज, स्पेशल ब्रांच में तैनात थानेदार परमजीत सिंह को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 का चार्ज, स्पैशल ब्रांच में ही तैनात थानेदार नरिंदर कुमार को मोहाली ट्रैफिक जोन-1 का इंजार्च बनाया गया। थाना मटौर में तैनात थानेदार गुरमीत सिंह को ढकौली थाने में बतौर असिस्टेंट इंचार्ज भेजा गया है। इसी के साथ ही 10 एएसआई रैंक के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैँ।