फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में बिजली के जंक्शन बॉक्स में लगी आग, 20 मीटर जलकर हुए खराब।

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। आदर्श नगर में शर्मा हार्डवेयर के पास बिजली जंक्शन बॉक्स में सोमवार रात करीब एक बजे आग लग गई जिससे करीब 20 मीटर जल गए। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की लपटें दूर-दूर तक फैल रहीं थीं जिससे लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि यह जंक्शन बॉक्स घर के बिल्कुल पास लगाया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रात को एक बजे जोर का धमाका हुआ। वह घरों से निकले तो देखा कि जंक्शन बॉक्स में काफी ज्यादा आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को फोन किया तो फोन बंद आया। 100 नंबर पर भी फोन किया तो जवाब मिला कि शिकायत दर्ज कर ली गई है, लेकिन किसी प्रकार से सहायता नहीं मिली। लोगों ने जैसे तैसे करके डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब 20 घरों में बिजली सप्लाई भी हो गई, जोकि सुबह करीब 10 बजे सुचारु कर दी गई थी।
लोगों ने पंजाब सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का रवैया नयागांव के लिए हमेशा से ही ऐसा रहा है, जिस कारण आए दिन लोगों को किसी न किसी समस्या से गुजरना पड़ता है। विनय प्रसाद और कैलाश बैलवाल समेत अन्य लोगों का कहना था कि पंजाब सरकार की अनदेखी के कारण उन्हें ऐसा लगता है कि नयागांव पंजाब का हिस्सा ही नहीं है।
विज्ञापन


बिजली और पेयजल समस्या भी गहराई
भीषण गर्मी में शहरवासियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इससे शहर में ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या काफी हद तक बढ़ गई है। हालात यह हैं कि रात को लो-वोल्टेज के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है। लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली की कटौती भी बढ़ गई है, जिससे कई इलाकों में पेयजल समस्या भी गहराई है। शहर में पेयजल के संचालित ट्यूबवेलों में कम वोल्टेज के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित हो रहीं है।

नंबर पर नहीं हो पाया संपर्क
लो वोल्टेज के बारे में लोगों ने जब करीब पौने पांच बजे एसडीओ से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही जेई को बताकर समस्या का हल करवाते हैं। जब समस्या हल नहीं हुई तो दोबारा एसडीओ को संपर्क करने पर उन्होंने कंप्लेट नंबर देकर वहां पर फोन करने को कहा। कंप्लेट नंबर पर फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें