फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते बाद भी बाकी हैं तूफान के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। तूफान को गुजरे एक हफ्ता हो गया, लेकिन टूटे और लटकते पेड़ अभी तक लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। नगर निगम अभी तक भी तूफान के निशान पूरी तरह साफ नहीं कर सका है।
विज्ञापन

बीते सोमवार की रात आए तूफान ने मोहाली में काफी तबाही मचाई थी। पेड़ों और इलेक्ट्रिसिटी पोल्स के गिरने से जहां ब्लैक आउट जैसे हालात पैदा हो गए थे, वहीं इन टूटे पेड़ों और पोल्स ने पब्लिक प्रापर्टी को भारी नुकसान पहुंचाया था। शहर में बिजली-पानी की सामान्य बहाली में ही दो दिन लग गए थे। तूफान में टूट कर गिरे पेड़ों ने शहर भर में रोड ब्लॉक कर दिए थे, जिन्हें हटाने में नगर निगम की टीमें लगी हुई थीं। एक हफ्ते बाद भले ही मेन रोड्स से ब्लॉक क्लीयर कर दिए गए, लेकिन अभी भी कई जगहों पर टूट कर लटकते पेड़ यातायात और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।
फेज-7 की मेन मार्केट, एयरपोर्ट रोड, फेज-2 सहित शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां टूट कर पेड़ लटक रहे हैं। हालांकि नगर निगम का दावा है कि उसने शहर को साफ कर दिया है। पिछले एक हफ्ते से निगम कर्मी मशीनें लेकर जुटे हुए हैं। निगम के इस दावे के बावजूद शहर में टूटे हुए पेड़ लटकते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

तूफान में गिरे पेड़ों को शहर से पूरी तरह हटा दिया गया है। शुरुआत में उन जगहों से पेड़ हटाए गए थे, जहां टूटे पेड़ मेन रोड्स को ब्लॉक कर रहे थे। इसके बाद शहर के भीतरी इलाकों से भी टूटे पेड़ों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

-कमल कुमार, एसडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें