फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज ब्लॉक, अधिकारी नींद में.. 10 दिन से सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वार्ड 24 के शिवा एनक्लेव में सीवरेज की पाइपलाइन ब्लॉक होने के चलते गंदा पानी ओवरफ्लो होकर दस दिन से सड़क पर बह रहा है, जिसके चलते लोगों को मार्ग से आवागमन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पूरी कालोनी के लोग बदबू से परेशान हैं, लेकिन नगर काउंसिल अधिकारी नींद में हैं। कालोनी के लोग नगर काउंसिल के जेई को लिखित और मौखिक शिकायत देकर थक चुके हैं, लेकिन अब तक पानी की निकासी के लिए प्रबंध नहीं किया गया और न ही काउंसिल का कोई मुलाजिम मौके का मुआयना करने पहुंचा। जिस सड़क पर सीवरेज का पानी बह रहा है, पास में ही वार्ड पार्षद नछत्तर सिंह का ऑफिस है, लेकिन पार्षद भी समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


टूटने लगी है सड़क
कई दिन से सीवरेज का पानी सड़क पर बहने से सड़क टूटने लगी है। कई बार लोग गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। हिमांशु खुराना, गुरविंदर सिंह, जसदेव, गुरदीप सिंह, इकबाल सिंह, करनैल सिंह, जरनैल सिंह व राजेश कुमार ने कहा कि 10 दिन से उनकी कालोनी में हालात बदतर हैं। कालोनी वासियों ने जब सीवरेज ठेकेदार से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने ब्लॉक सीवरेज को खुलवाने का आश्वासन दिया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की। बात दें कि शहर की करीब 80 फीसदी कालोनियों में सीवरेज जाम की समस्या है, जिससे लोगों के घरों के शौचालय में पानी बैक मारकर ओवरफ्लो हो रहा है। इससे जहां कालोनियों का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं सड़क भी टूट रही हैं।
विज्ञापन

कोट्स
शिवा एनक्लेव में सीवरेज ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर बहने की शिकायत मिली है। जल्द कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
-गिरीश वर्मा, ईओ, नगर कांउसिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें