फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नौकरी के नाम पर 1.56 लाख ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 1.56 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी की पहचान गुरतेज सिंह निवासी पटियाला के रूप में हुई है। फेज-8 थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रतिंदरबीर कौर निवासी फेज-4 ने बताया कि उक्त आरोपी ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ एक लाख 56 हजार 480 रुपये की ठगी की है। पैसे का लेनदेन सेक्टर-69 में किया गया था। इसकी जांच इंचार्ज ईओ विंग की ओर से की गई और बाद में जांच रिपोर्ट डीएसपी (हेडक्वार्टर) को भेजी गई, फिर एसएसपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें