फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों को जोड़ने में वुमन पुलिस थाने बने मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। समय बदलने के साथ अब घरेलू विवाद भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा खोले गए वुमन पुलिस स्टेशन काफी अहम साबित हो रहे हैं। जिले के वुमन पुलिस स्टेशन के माध्यम से 31 मई तक 307 केसों का निपटारा किया जा चुका है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर वुमन पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया है। वहीं, जिले में स्थित सब डिवीजन मोहाली, खरड़ व डेराबस्सी के भी महिलाओं से जुड़े घरेलू झगड़ों के फैसले दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हल किए जाते हैं। ऐसे पुलिस स्टेशन पंजाब भर में परिवारों को जोड़ने में अहम साबित होते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 31 तक मई वुमन पुलिस स्टेशन में पहुंचे 307 केसों का निपटारा किया गया। वुमन पुलिस स्टेशन में पहुंची अर्जियों में 48 तलाक के फैसले करवाए गए, 71 में इकट्ठे रहने के फैसले, 176 केस दफ्तर में दाखिल किए गए, जबकि 15 केसों में मुकदमे दर्ज किए गए। वुमन थानों में आने वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाता है। इसके पहले चरण में काउंसिलिंग की जाती है, जिससे दोनों पक्षों में तकरार खत्म हो जाता है। साथ ही नए सिरे से पारिवारिक जिंदगी शुरू हो जाती है।

हफ्ते में मिलता है इंसाफ
एसएसपी भुल्लर ने बताया कि काउंसिलिंग के माध्यम से जो मामले कई महीनों में हल नहीं होते हैं, वह मामले वुमन पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग करके हफ्ते में सुलझाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जो मामले हल नहीं होते हैं, उनमें केस दर्ज करने की सिफारिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें