फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर मांगी देश में अमन शांति की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रमजान का पाक महीना ईद के मुबारक त्योहार के साथ संपन्न हो गया। सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शाहीमाजरा की ईदगाह में ईद की नमाज अदा की, जहां देश में अमन शांति व तरक्की की दुआ मांगी गई। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

ईद के मुबारक चांद का दीदार होने के बाद बुधवार को हर्षोल्लास से ईद का त्योहार मनाया गया। इससे पहले मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने रमजान के पाक महीने में रोजे रखे। भीषण गर्मी के बीच बिना कुछ खाए-पिए ईश्वर की इबादत रमजान के पाक महीने में की गई। बुधवार को सभी ने सूरज उगने से पहले पढ़ी जाने वाली सजर की नमाज अदा कर ईद की तैयारियां शुरू कर दीं। सुबह नौ बजे सभी मस्जिदों सहित शाहीमाजरा की ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। मौलाना ने नमाज अदा करवा, देश में अमन शांति व तरक्की की दुआ मांगी। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। सेवइयों से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। बच्चों को ईदी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें