कुराली। डेरा बाबा गोसाई आणा के महंत धनराज गिरी द्वारा दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने की सहमती देने से खुशी राम कालोनी में लंबे समय से ठप पड़ी निकासी की समस्या हल हो गई है। काउंसिल के नाराज चले आने के बाद अब महंत की सहमती को लेकर कालोनी का दूषित पानी बाहर निकल सकेगा। समस्या के हल के लिए पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने काउंसिल कर्मचारियों के साथ मौका देखते हुए पहल के आधार पर निकासी प्रबंध करने का भरोसा दिया और काउंसिल कर्मचारियों को जल्द काम शुरू करने की हिदायत दी। समस्या के संबंध में कांग्रेस महिला आगु मोनिका सूद, दर्शना रानी, कमलेश रानी, कांता देवी, जसवंत कौर, रीतू रानी ने जगमोहन सिंह कंग को बताया कि कालोनी के पास रेलवे अंडरब्रिज बनने के कारण निकासी बंद हो गई और पानी कॉलोनी में ही जमा होने लगा, लेकिन किसी ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इस मौके पर सिटी कांग्रेस के प्रधान नंदीपाल बंसल, हैप्पी धीमान, राजपाल बेगडा, कमलेश चुघ, संजीव टंडन, अशोक कुमार भी उपस्थित थे।