फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के अघोषित कट से परेशान दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बिजली के अघोषित कटों से परेशान यहां की मीरामल्ली मार्केट के दुकानदारों ने पावरकॉम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पावरकॉम की ओर से लंबे समय से दावा किया जा रहा है कि पंजाब के पास सरप्लस बिजली है और इस बार गर्मियों में बिजली कट का सामना नहीं करना पड़ेगा। परंतु गर्मियां शुरू होते ही रोजाना की तरह बिजली के घंटों अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। जिस खिलाफ शहरवासियों में पावरकॉम के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी दुकानदार कमल वर्मा, तुषार कौशिक, रविंद्र कौशिक, अमरीक सिंह, तजिंदरपाल सिंह, राजीव जैन, अनिल अग्रवाल, बब्बू बैनीपाल, भीमानंद बंसल, बिकरमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, विकास शर्मा, गगन अग्रवाल, सतविंदर कौर, तजिंदर कौर, अमन वर्मा सहित अन्य ने बताया कि बीते सप्ताह से पावरकॉम की ओर बिना कोई पहले जानकारी दिए रोजाना अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। जून में बिना बिजली के समय निकालने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बिना बिजली से बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल है।
बीते एक सप्ताह से गर्मी बढ़ने साथ ही कट लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। इनवर्टर भी चार्ज न होने के कारण कुछ देर में ही जवाब दे जाते हैं। दुकानदारों ने रोष प्रकट करते कहा कि पावरकॉम बिजली कट लगने से पहले कोई आगामी जानकारी नहीं देता। पावरकॉम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने पर बिजली आने के बारे में सही जानकारी नहीं दी जाती। शहर की ज्यादातर कालोनियों में ट्रांसफार्मर कम लोड वाले हैं जो ज्यादा लोड पड़ने पर ट्रिप कर जाते हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों तेज तूफान की वजह से सारी रात बिजली सप्लाई ठप रही। इसके बारे में बार-बार शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

बाजार में लगा ट्रांसफार्मर सड़ने के कारण शहर के कुछ हिस्से में सप्लाई बंद है। इसे ठीक किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर ठीक होने साथ सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-अमनप्रीत सिंह, एसडीओ, पावरकॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें