फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूडीआईएसई सर्वे अपलोड के लिए स्कूलों को आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के स्कूलों में यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन ऑन स्कूल एजुकेशन (यूडीआईएसई) सर्वे की आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 जून कर दी गई है। डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा पंजाब ने इस संबंध में राज्य के सभी सरकारी, एडिड, प्राइवेट और सेंट्रल स्कूलों को आदेश जारी किए हैं। जिन स्कूलों ने ईपंजाबस्कूल पोर्टल पर अभी तक इस सर्वे से जुड़ी जानकारी अपलोड नहीं की है, उन्हें आखिरी मौका दिया गया है।
विज्ञापन

भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्कूलों में यूडीआईएसई सर्वे करवाया जाता है। इससे मिले आंकड़ों के आधार पर विभिन्न योजनाएं व प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं। सर्वे में स्कूलों को मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर सहित स्टूडेंट्स की कैटेगरी वाइज व स्टाफ और पढ़ाए जा रहे विषयों सहित तमाम जानकारी उपलब्ध करवानी होती है। पंजाब के स्कूलों को यह जानकारी ईपंजाबस्कूल पोर्टल पर 25 मई तक अपलोड करनी थी। अधिकतर स्कूलों द्वारा यह जानकारी उपलब्ध करवा दी गई थी, लेकिन चुनाव के चलते कई स्कूलों द्वारा सर्वे के तहत मांगी गई जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की थी। ऐसे में स्कूलों को अब आखिरी मौका दिया गया है। पहले से अपलोड जानकारी में संशोधन भी किया जा सकता है। स्कूल अपने आई-डी व पासवर्ड के इस्तेमाल से पोर्टल पर लॉगइन कर मांगी गई जानकारी अपलोड कर सकते हैं। स्कूलों को हिदायत दी गई है कि ये आखिरी मौका है, लिहाजा 10 जून तक जानकारी उपलब्ध न करवाने वाले या गलत जानकारी देने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें