जीरकपुर। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की फटकार में बाद नगर काउंसिल अधिकारी एक्शन मोड मेें आ गए हैं। अधिकारियों ने एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में आने वाले कुछ अवैध निर्माणों को जेसीबी से गिरा दिया। काउंसिल का दावा है कि सर्वे करने के बाद अवैध निर्माण करने वालों को पहले वार्निंग फिर नोटिस जारी किए गए थे, जिन्हें अब गिरा दिया गया है।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एयरफोर्स की बाउंड्रीवाल से 100 मीटर के दायरे में किए अवैध निर्माण को प्रशासन ने दोबारा जांच करवाकर चिह्नित कर लिया है। एटीपी राजेश जिंदल ने बताया कि ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। जीरकपुर के हिस्से में 100 मीटर के दायरे में किए गए अवैध निर्माण को लेकर सर्वे कराया गया था।
बता दें कि एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए हाईकोर्ट में मामले में एयरफोर्स की ओर से ताजा निर्माणों की तस्वीरें पेश करने पर नगर काउंसिल अधिकारियों को सख्त फटकार लगाई थी।