फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव त्यूड़ में तीन दिन से नहीं आया पानी, लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड। गांव त्यूड़ में तीन दिन से लोगों को पीने वाले पानी की सप्लाई नहीं मिली। सोमवार को लोगों को गुस्सा भड़क गया। लोगों ने वाटर सप्लाई पंचायत और वाटर सप्लाई विभाग के खिलाफ खाली बाल्टियां लेकर रोष प्रदर्शन किया। राजिंदर देव, मीतू लाला व बिट्टू ठेकेदार ने कहा कि तीन दिन से पीने वाले पानी की सप्लाई न आने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह पानी की बोतलें खरीदकर गुजारा कर रहे हैं। वाटर सप्लाई विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। गांववासियों का कहना था कि जब वह पानी का बिल समय पर दे रहे हैं तो उन्हें पानी की सप्लाई पूरी क्यों नहीं मिल रही। उन्होंने वाटर सप्लाई विभाग को चेतावनी दी कि यदि पानी की सप्लाई समय पर न दी गई तो लोग हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


क्या कहना है एसडीओ का
एसडीओ राजिंदर कुमार ने बताया कि गांव की आबादी ज्यादा होने के कारण नये ट्यूबवेल की योजना बनाकर सरकार को भेजी गई है। पिछली पंचायत के कार्यकाल में लोगों के घरों में पानी के मीटर लगवाए गए थे, जिन्हें लोगों ने तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पानी का दुरुपयोग होने के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि पिछली पंचायत के समय वाटर सप्लाई विभाग को पूरा सहयोग दिया जाता था, परंतु अब नई पंचायत द्वारा उन्हें सहयोग न देने के कारण गांव में पानी की मुश्किल पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को पीने वाले पानी की सप्लाई समय पर देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें