फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के राज में पंजाब में शिक्षा का ग्राफ ऊँचा हुआ: सिद्धू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा ही शिक्षा की तरफ विशेष ध्यान दिया है। जब भी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी शिक्षा का ग्राफ भी बढ़ा है। सीएम राज्य में शिक्षा व सेहत पर फोकस कर रहे हैं। यह कहना है राज्य के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का। वह रविवार को लांडरां के सरकारी हाई स्कूल में सालाना पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बतौर मुख्यातिथि सिद्धू ने कहा कि इस बार पंजाब बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे राज्य में शिक्षा के स्तर में हुए सुधार को दर्शाते हैं। मुख्य अध्यापिका मनप्रीत कौर संधू की अगुवाई में हुए समागम में स्टूडेंट्स ने भ्रष्टाचार, दहेज और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ प्रस्तुति दी। मंत्री सिद्धू ने बेहतर कारगुजारी वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।
लांडरां के सरपंच हरचरन सिंह गिल ने कहा कि स्कूल की शुरुआत वर्ष 1953-54 में हुई थी। यह इलाके का सबसे पुराना स्कूल है, इसके बावजूद इसे अभी तक बारहवीं तक नहीं किया गया। स्कूल की इमारत भी खस्ता हाल है। इस पर मंत्री ने अपने फंड से 5 लाख रुपये स्कूल को देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इमारत को नया लुक देने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा जाए। सिद्धू ने डीईओ हिम्मत सिंह हुंदल को निर्देश दिया कि स्कूल को अपग्रेड करने का केस भी बनाकर भेजा जाए।
विज्ञापन

समागम में सिद्धू के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मछली कलां, शिरोमणि समिति की सदस्य बीबी परमजीत कौर लांडरां, न्यू लांडरां की सरपंच मनदीप कौर गिल, दिलबाग सिंह नंबरदार, जगदीश सिंह लांडरां, रघुवंत सिंह चेयरमैन स्कूल प्रबंधक समिति, अवतार सिंह तारी सरपंच भागोमाजरा, शमशेर सिंह मेंबर ब्लाक समिति, गुरमीत सिंह पूर्व प्रधान स्थानिक गुरुद्वारा प्रबंधक समिति सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें