फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-9 के लोग पानी और बिजली को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के प्राइम एरिया में शुमार फेज-9 में पानी और बिजली का संकट गहरा गया है। एचई और एचएल क्वार्टरों के लोग दो दिन से मुसीबत में हैं। एक तरफ जहां लो प्रेशर से पानी की सप्लाई हो रही है, वहीं इलाके का ट्रांसफार्मर जलने से लोग छुट्टी वाले दिन पूरी तरह परेशान रहे। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर तक जवाब दे गए। लोगों का कहना है कि वह तय समय में पानी और बिजली के बिल भरते हैं, ऐसे में सरकार और प्रशासन पहले से ही पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं करते। लोगों ने इस संबंधी पत्र सीएम को भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

फेज-9 में 2 दिन से बिजली और पानी की संकट गहराया हुआ है। भाजपा नेता रमेश वर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा बुरा हाल एचई और एचएल क्वर्टरों का है। दो दिन से इलाके में पानी की सप्लाई लो प्रेशर से हो रही है जिससे पहली और दूसरी मंजिल में रहते लोगों को परेशानी आ रही है। लोगों को ग्राउंड फ्लोर से पानी भरना पड़ रहा है और एक बाल्टी को भरने के लिए करीब 10 मिनट लग रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो बाजार से पानी मंगवा रहे हैं। इसी तरह बिजली का भी बुरा हाल है। इलाके में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था जिससे रविवार को पूरा दिन छुट्टी वाले दिन लोग गर्मी में परेशान होते रहे और रविवार शाम को इसे ठीक किया गया, तब जाकर बिजली सप्लाई शुरू हुई।

स्थिति में सुधार न हुआ तो लोग उतरेंगे सड़कों पर
पार्षद प्रकाशवती ने बताया कि प्रशासन को लोगों की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर स्थिति में सुधार न हुआ तो वह मजबूरन लोगों के साथ मिलकर सड़क पर उतरेंगे। इस बीच अगर कोई नुकसान हुआ तो उसका जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


अब शाम को लोग करते हैं पानी की बर्बादी
शहर में सुबह कारें धोने और बगीचों में पानी देने के मामले को लेकर वाटर सप्लाई विभाग सख्त हो गया है। लोगों द्वारा अब शाम को अपनी गाड़ियों की धुलाई और बगीचों में पानी दिया जा रहा है। कई कामर्शियल एरिया में टैक्स स्टेंड वाले पाइप लगाकर गाड़ियों की धुलाई सरेआम कर रहे हैं। इसके बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जिक्रयोग है कि शहर को 25 एमजीडी पानी की जरूरत है और मौजूदा समय में 13 एमजीडी पानी मिल रहा है, जिसके चलते भी पानी की समस्या गहराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें