मोहाली। लर्निंग पाथ्स स्कूल में चौथा वार्षिक रीजनल लर्निंग पाथ्स ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत 240 से अधिक स्टूडेंट्स अगले तीन दिन मुकाबला में हिस्सा लेंगे। विजेता स्टूडेंट्स को नकद राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।
अंडर-10 आयु वर्ग लड़कों के सेमीफाइनल में सॉपिन्स स्कूल के साहिल रावत ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-50 के आदित्य को 3-0 (11-3, 11-7, 11-3) से हराया। वहीं सॉपिन्स स्कूल के युवराज ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-50 के वैद्य को 3-1 से हराया। अंडर-10 का फाइनल मुकाबला सॉपिन्स स्कूल के साहिल रावत और सॉपिन्स स्कूल के ही युवराज के बीच हुआ। इसमें साहिल रावत ने युवराज को 3-0 (11-2, 11-3, 11-6) से हराकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-10 लड़कियों के सेमीफाइनल में टेंडर हार्ट स्कूल की तीतीक्षा ने टेंडर हार्ट की इशरत को 3-0 (11-8, 11-4, 11-4) से हराया, जबकि एक अन्य मैच में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-50 की वानी ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-50 की ही शैरिल को 3-0 (11-5, 11-7, 11-8) से हराया। अंडर-10 लड़कियों के फाइनल में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-50 की वानी ने टेंडर हार्ट की तीतीक्षा को 3-1 (11-5, 11-6, 4-11, 11-19) से हराकर खिताब जीता।