फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सीढ़ियां उचित तरीके की न फायर सेफ्टी इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सूरत में हुई आगजनी के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर फायर विभाग की टीम ने फायर सेफ्टी ऑडिट की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन फायर विभाग की जांच में कई चीजें चौंकाने वाली सामने आ रही हैं। हादसे के बाद से भी कोचिंग संस्थानों ने सबक नहीं लिया है। कई संस्थानों में तो चढ़ने-उतरने के लिए उचित सीढ़ियां तक नहीं हैं। वहीं, फायर सेफ्टी संबंधी उपकरण भी खस्ता हाल हैं। विभाग ने ऐसे दर्जन भर संस्थानों के चालान काटे हैं, जिसमें उन्हें 10 दिन में खामियां सुधारने के लिए कहा गया है। वरना उनकी अलाटमेंट कैंसिल करने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

फायर विभाग की टीम ने फेज-3बी2 स्थित कई बिल्डिंगों की जांच की, जहां पर आइलेट्स समेत कई तरह के कोचिंग संस्थान चल रहे थे। इस दौरान पता चला कि कई संस्थानों में उचित तरीके की सीढ़ियां नहीं थीं। इनकी चौड़ाई 2.5 फुट से भी कम थी। इसके अलावा कोई उचित निकलने का अन्य रास्ता नहीं था। नियमों के मुताबिक सीढ़ी की चौड़ाई 1.5 मीटर जरूरी है। ऐसे ही हालात अन्य मानकों के हैं। इतना ही नहीं बिल्डिंगों में खिड़कियां बिल्कुल नहीं हैं। वहां बड़े-बडे़ होर्डिंग लगे हुए है। विभाग की तरफ से अब उक्त लागों को दस दिन का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें कमियां दूर करने के लिए कहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं, अगर वह उनका जवाब देते हैं साथ ही तय समय में अपनी कमियां दूर करते हैं तो ठीक है। वरना उनकी तरफ से अपनी रिपोर्ट बनाकर डीसी को भेजी जाएगी। इसमें बिल्डिंग का अलाटमेंट कैंसिल करने के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें