फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के बीच लोगों को दिए पानी के कनेक्शन बंद कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद मॉडल टाऊन में एक कालोनी को पानी और स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन देने के संबंध में चुनाव आयोग की ओर से गठित टीमों ने कनेक्शन बंद करवा दिए। चुनाव आयोग द्वारा गठित रविंद्र कुमार और डॉ. शशि पाल के नेतृत्व वाली दो टीमों के सदस्यों ने पुलिस और नगर काउंसिल के कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर जाकर मामले की जांच करने के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत दी थी कि एक अकाली पार्षद ने चुनाव आचार संहिता लगी होने के दौरान मॉडल टाऊन में आती एक कालोनी के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पीने वाले पानी की सप्लाई के कनेक्शन दिए और स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध किया है। इस पर टीम ने रिकार्ड की जांच की और कार्रवाई करते हुए पुलिस की मदद से पानी की सप्लाई के लिए जोड़ी पाइपलाइन का कनेक्शन काट दिया, जबकि स्ट्रीट लाइटों को चालू न किए जाने के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर एएसआई लखवीर सिंह, राजेश कुमार, अजमेर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें