फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का पिछला टायर खुला, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती बस का टायर निकला, हादसा बचा
विज्ञापन

कुराली-खरड़ हाईवे पर हुई घटना, बस में सवार थे चालीस यात्री
मोहाली से कुराली की तरफ आ रही थी बस, लोग आए दहशत में
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। कुराली-खरड़ हाईवे पर गांव चनालो के समीप शनिवार को उस समय बड़ा हादसा बच गया जब अचानक चलती बस के पिछले टायरों की एक जोड़ी में एक टायल खुल गया। घूमता हुआ टायर सड़क किनारे खडे़ मोटरसाइकिल और दुकानों के आगे पड़े सामान से जा टकराया। चालक ने तुरंत बस को रोक दिया। इस दौरान बस में सवार यात्री दशहत में आ गए थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ रोड पर यह घटना शनिवार शाम को हुई जब मोहाली से कुराली की तरफ एक प्राइवेट बस आ रही थी। बस में करीब चालीस लोग सवार थे। तभी बस के पिछले टायरों की जोड़ी में से एक टायर खुल गया जबकि दूसरा ढीला हो गया था। हालांकि बस व सवारियों का बचाव हो गया। टायर खुलते ही चालक ने बस को रोक लिया और दूसरा टायर बाहर निकलने से बच गया। खुला टायर मोटरसाइकिल से टकराया जिससे मोटरसाइकिल का नुकसान हुआ है। बाद में सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर भेजा गया। जिक्रयोग है कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले भी एक सरकारी बस के साथ ऐसी स्थिति बनी थी, जब बस के टायर निकलकर अलग हो गए थे।
विज्ञापन


फोटो कैपशन : प्राइवेट बस का खुला टायर और ढीला हुआ दिखाई दे रहा दूसरा टायर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें