कैंप में दूध के पांच सैंपल फेल, मिला पानी
खरड़। रणजीत नगर में पंजाब डेयरी विकास बोर्ड द्वारा दूध उपभोक्ता जागरूकता कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन समाज सेवक अमरजीत सिंह ने किया। मोबाइल लैबोरेटरी डेयरी टेक्नोलॉजिस्ट दर्शन सिंह ने बताया कि कैंप में आए उपभोक्ताओं को दूध के उपयोग तथा इसकी महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। कैंप में उपभोक्ता दूध के 42 सैंपल लेकर आए थे। जांच करने के बाद इनमें से 37 सही पाये गए, जबकि 5 में पानी की मिलावट पाई गई। दूध में अन्य किसी केमिकल की मिलावट नहीं पाई गई है। इस अवसर पर गुरदीप सिंह, हरदेव सिंह, मीना, कुलविंदर कौर, जसविंदर कौर, हरमीत कौर, मनजीत सिंह, सविंदर सिंह, गुरचरण सिंह तथा हरसिमरन सिंह समेत अन्य कालोनीवासी भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन- दूध के सैंपलों की जांच करते विशेषज्ञ।
फोटो नंबर- 23 खरड़-फोटो नंबर 02