फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से की बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से की बदसलूकी, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

छह महीने से दोनों आरोपी थे फरार
मोहाली। अंब साहिब कॉलोनी में एक घर में जबरदस्ती घुसकर महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोहाना थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंब साहिब कॉलोनी निवासी जतिंदर व सुनील के रूप में हुई है। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक अंब साहिब कालोनी की रहने वाली एक महिला ने चार महीने पहले शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया था कि वह घर में अकेली थी, तभी जतिंदर और सुनील दोनों जबरन उसके घर में घुस गए और बदसलूकी करने लगे। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने बड़ी मुश्किल से अपना बचाव किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी छह महीने से फरार थे, उनकी तलाश में पुलिस द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद दोनों आरोपियों ने वीरवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें