दुष्कर्म का आरोपी देवर सलाखों के पीछे
डेराबस्सी। डेराबस्सी नगर परिषद के गांव मीरपुर में विवाहित महिला से रेप के आरोपी को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। उसने रिश्ते में लगने वाली भाभी के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अमरपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 व 506 के तहत केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए डेराबस्सी थाने की एएसआई प्रवीन कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश करने पर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान सोमवार को डेराबस्सी जूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए। प्रवीन कौर के अनुसार पीड़िता ने पुलिस शिकायत में दिए बयान के मुताबिक ही अपने बयान दर्ज कराए। उसमें कुछ बदलाव नहीं था।