अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का परिणाम घोषित
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को पंजाबी की अतिरिक्त परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड ने परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड कर दिया है। बोर्ड ने साफ किया है कि विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट बाद में भेजे जाएंगे। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा 26 व 27 अक्तूबर को ली गई थी। परीक्षा में 284 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। इनमें से 267 विद्यार्थी पास कर गए हैं।